जौनपुर, सितम्बर 4 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से 'जीवनशैली संबंधी रोगों का प्रबंधन एवं रोकथाम' विषय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवारजनों सहित 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही व्यक्ति की कार्यक्षमता तथा गुणवत्तापूर्ण जीवन की बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली के कारण खान-पान में असंतुलन, शारीरिक निष्क्रियता और तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में बीमारी के उपचार से अधिक महत्वपूर्ण है कि हम उसके खतरे को समय रहते पहचानें और अपनी दिनचर्या में आवश्य...