हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर । निज संवाददाता पटना उच्च न्यायायल के न्यायाधीश एवं वैशाली जिले के निरीक्षी न्यायाधीश एके पाण्डेय शुक्रवार को वैशाली सिविल कोर्ट परिसर में पहुंचे। उन्होंने सिविल कोर्ट परिसर और विभिन्न न्यायालयों का निरीक्षण किया। प्रारंभ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह और जिले की न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी के साथ अन्य न्यायाधीशों ने फूल माला भेंटकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान श्री पाण्डे ने सिविल कोर्ट के कई न्यायालयों में जाकर वहां चल रहे कार्य को देखा। कई जानकारियां हासिल कीं। कोर्ट परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव की भी उन्होंने जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...