मोतिहारी, मार्च 13 -- मोतिहारी। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह पूर्वी चम्पारण जिले के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा शुक्रवार को जिला व अनुमंडलीय न्यायालयों का निरीक्षण किया। एक्साइज कोर्ट, सीजेएम कोर्ट व अन्य न्यायिक अधिकारियों के कोर्ट में न्यायिक कार्यो की समीक्षा की। वे शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन भी करेंगे। निरीक्षी न्यायाधीश के आगमन को लेकर न्याय व्यवस्था एलर्ट मोड में रहा। उनके साथ प्रधान न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास व अन्य न्यायिक अधिकारी भी थी। गुरुवार को देर शाम मोतिहारी में पहुंचे एवं सर्किट हाउस में विश्राम किये ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...