बिहारशरीफ, मार्च 14 -- लोक अदालत में बैंक अधिकारियों से की उदारता दिखाने की अपील लंबित मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश, वकीलों की सुनी समस्याएं फोटो : जज02-हिलसा कोर्ट का निरीक्षण करते निरीक्षी जज राजीव राय व अन्य। बिहारशरीफ/हिलसा, हिन्दुस्तान टीम। पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश सह नालंदा न्याय मंडल के निरीक्षी जज राजीव राय ने शनिवार को बिहारशरीफ व हिलसा कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। वकीलों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का भरोसा दिया। बिहारशरीफ में लोक अदालत के दौरान न्यायाधीशों, न्यायकर्मियों व बैंक के अधिकारियों से बातचीत की। बैंक के अधिकारियों से...