निरीक्षण से पहले स्टेशन पर साफ-सफाई
साहिबगंज, मई 22 -- तालझारी। तालझारी रेलवे स्टेशन निरीक्षण करने एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्या के आने से पहले प्लेटफॉर्म व आसपास परिसर और शौचालय की पूरी सफाई जोर शोर में की गई।
शौचालय की स्थिति स्टेशन परिसर के प्रतीक्षालय में जो शौचालय बना है जो पदाधिकारी के आगमन ही गेट का ताला खोला जाता है उसके बाद यात्रियों द्वारा गंदगी करने के कारण एसएम द्वारा बंद कर दिया जाता है। यात्रियों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाती।
पेयजल की समस्या स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर पेयजल सुविधा के लिए तीन नल बनाया गया है परंतु स्टेशन के निकट रहने वाले लोग पानी को पीने के इस्तेमाल करते हैं। इस कारण दो नंबर प्लेटफॉर्म का पानी बंद रखा जाता है। स्टेशन से सटे बेलदारचक गांव के लोगों को पेयजल की सुविधा नहीं दी जाती है। इसी कारण यात्रियों को पानी की सुविधा नहीं मिल पाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.