शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में आयोजित गेहूं खरीद समीक्षा बैठक में लापरवाही सामने आने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त कार्रवाई की। बैठक में उपजिलाधिकारियों के माध्यम से क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसी दौरान एसडीएम कलान ने बताया कि बी-पैक्स कलान के क्रय केंद्र प्रभारी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए थे। डीएम ने जब संबंधित प्रभारी की जानकारी ली तो पता चला कि केंद्र प्रभारी परिमाल सिंह समीक्षा बैठक में भी उपस्थित नहीं हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के क्रम में निरीक्षण और समीक्षा बैठक दोनों से अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए परिमाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...