गाजीपुर, अगस्त 17 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रमवल प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को डायट सैदपुर की चार सदस्यीय टीम ने औचक निरीक्षण एवं सपोर्टिंग सुपरविजन किया। मेंटर प्रवक्ता नवल कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र उपस्थिति और शिक्षण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कम छात्र उपस्थिति मिलने पर टीम ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय में कुल 66 छात्रों का नामांकन है, जबकि निरीक्षण के समय महज 25 छात्र उपस्थित मिले। इस पर डायट टीम ने शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। टीम ने निर्देश दिया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। टीम ने शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने और बच...