हरदोई, दिसम्बर 28 -- बेनीगंज, संवाददाता। बरेली मंडल के शाहजहांपुर जनपद से आई दो सदस्यीय निरीक्षण टीम द्वारा क्षेत्र में तीन दिवसीय गहन निरीक्षण भ्रमण किया गया। टीम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा एवं दीपक आर्य शामिल रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां के साथ ही आरोग्य मंदिर अटिया मझिगवां, बेनीगंज देहात, मुठिया, सिकंदरपुर एवं झरोइया और आरोग्य मंदिर कोरोकला, रायपुर, थानगांव, गेगलापुर, बड़सरा एवं गठिया के अलावा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनिगांव, कल्याणमल, हरैया एवं बेनीगंज का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में इन केंद्रों पर संचालित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का भी व्यापक अवलोकन करते हुए आरोग्य मंदिर गौरा, नॉन एएएम उपकेंद्र जनिगांव, हरैया एवं कोथावां का भी निरीक्षण किया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन निर्धारि...