हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। तहसील दिवस से अचानक टोंडरपुर विकास खंड कार्यालय पहुंची सीडीओ सान्या छाबड़ा को कई कमियां मिलीं। नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने तत्काल ही व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी कक्ष, स्थापना पटल, शिकायत पटल एवं आवास पटल का गहन परीक्षण किया।खंड विकास अधिकारी कक्ष के समक्ष पुराना नोटिस बोर्ड पाए जाने पर उसे तत्काल बदलवाने तथा क्षेत्र की गौशालाओं में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को ब्लॉक मुख्यालय के कंट्रोल रूम से लिंक करने के निर्देश दिए ।ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा में लेखाकार की मैपिंग न पाए जाने पर तत्काल मैपिंग करवाने को कहा गया। स्थापना पटल के निरीक्षण में ग्राम विकास अधिकारी अमित पांडे की सेवा सत्यापन लंबित पाए जाने पर पटल सहायक राहु...