हापुड़, जून 26 -- सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने गुरूवार सुबह तीन सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बहादुरगढ़ सीएचसी के निरीक्षण में गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्टॉफ को फटकार लगाई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डॉक्टरों का वेतन काटा जायेगा। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा गुरूवार सुबह दस बजे बहादुरगढ़ सीएचसी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में उन्हें साफ सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जताई और साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने पीएचसी भैना और दोतई का भी निरीक्षण किया। जहां पर डॉ.हितेश गैरहाजिर मिले। पीएचसी बहादुरगढ़ के निरीक्षण में भी एक डॉक्टर गैरहाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के कड़े निर्देश जारी किए। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आ...