बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक एवं जिले की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिला चिकित्सालय में बाहर से लिखी जा रही दवाइयों को भी पकड़ा। उन्होंने स्वास्थ्य प्रशासन की लापरवाहियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल बाहर से खरीदी गईं दवाओं को वापस करने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में मरीजों को जिला अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर अस्पताल का किया निरीक्षण।निरीक्षण की शुरुआत जिला अस्पताल के पास बेगमगंज में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर अस्पताल से हुई। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अस्पताल के सभी...