सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- पुपरी। स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उप स्वास्थ्य महाप्रबंधक डॉ. अजय कुमार गुरुवार को एसडीएच, पीएचसी पुपरी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक चिकित्सक व कर्मियों को अनुपस्थित पाए जाने पर हाजरी काट दी गई। कुव्यवस्था को देख उप स्वास्थ्य महाप्रबंधक ने अस्पताल प्रबंधक पर आग बबूला हो उठे और फटकार लगाई। चिकित्सक व कर्मियों को एप्रन व परिचय पत्र के बगैर ड्यूटी में देखकर फटकार लगाई।उन्होंने मस्तिष्क ज्वार को लेकर अस्पताल में उपलब्ध दवा की जांच की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मस्तिष्क ज्वार से संबंधित सभी दवाए उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में प्रतिनियुक्त होम गार्ड की ड्यूटी में लापरवाही बताते हुए कहा कि अविलम्ब इस गार्ड को यहाँ से हटाया जाए।वहीं उन्होंने बताया कि यहाँ ओपीडी में काफी भीड़ रहती है इसलिए रजिस्ट...