बिजनौर, फरवरी 21 -- जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम जसजीत ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। डीएम द्वारा भूतल स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सील्ड तालों को खुलवाकर विधानसभा वार संरक्षित ईवीएम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया, सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। शुक्रवार को डीएम ने झंडापुर स्थित वीवी पेट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। डीएम द्वारा भूतल स्थित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के वीवी पेट कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिक्योरिटी, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जो मानक के अनुरूप संचालित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रख रखाव व...