महोबा, अप्रैल 9 -- बेलाताल, संवाददाता। गल्ला मंडी के निरीक्षण में एसडीएम को गंदगी मिली जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। किसानों ने निरीक्षण में खरीद केंद्र खोले जाने की मांग उठाई है। एसडीएम ने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर रखा जाए। गुरुवार को चरखारी एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नीलामी चबूतराओं में अतिक्रमण मिला यहां व्यापारियों के द्वारा कब्जा किया गया था। एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए मंडी सचिव ऋषिराज को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम ने किसानों से बात कर फीडबैक लिया। किसानों ने गेहूं खरीद केंद्र की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि इस बार गेहूं खरीद केंद्र न होने के कारण किसानों को गेहूं की तौल कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। एसडीएम ने कहा ...