गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने अमेठी व भेंटुआ विकासखंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक ग्रामीण की शिकायत पर गुंगवाछ गांव में स्थित एनसीआरटी पैटर्न पर संचालित एमजीएम स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस को स्कूल बिना मान्यता के चलता मिला। कॉलेज प्रशासन मान्यता संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। विद्यालय के पास ही विद्युत उपकेद्र गुंगवांछ स्थित है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस देते हुए कहा कि वह मान्यता लेकर ही हाईस्कूल का संचालन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...