नवादा, मार्च 27 -- रोह, निज प्रतिनिधि विधायक बिनीता मेहता ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोह का औचक निरीक्षण किया। जिसमें यहां की व्यवस्था की पोल खुल गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी गायब मिले। विधायक ने पूरे पीएचसी में घूमकर देखा। इस क्रम में ओपीडी में डॉ. बालमुकुंद चौधरी ड्यूटी पर पाए गए। जबकि पीएचसी प्रभारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रधान लिपिक सहित अन्य सभी कर्मी बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। ओपीडी के बाहर इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों से विधायक ने पूछताछ की। लोगों ने विधायक को बताया कि पीएचसी में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नजराना देना पड़ता है। लोगों की बातें सुनकर विधायक दंग रह गईं और उन्होंने पीएचसी प्रभारी को ढूंढा। मगर वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। उपस्थिति पंजी पर 25 एवं 26 मार्च का कॉल...