निरीक्षण में पिछड़ा जिला, टास्क फोर्स की सुस्ती से लक्ष्य अधूरा
कन्नौज, अप्रैल 24 -- परिषदीय विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था इस महीने पटरी से उतरती नजर आई। तय कार्यक्रम के बावजूद निरीक्षण कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिखी और कई जिम्मेदार अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाने से दूर रहे, जिसके चलते लक्ष्य अधूरा रह गया। प्रेरणा ऐप के माध्यम से हर महीने विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य है, ताकि बेसिक शिक्षा विभाग अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों पर कार्रवाई कर सके। इसके लिए जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन इस बार कई अधिकारी अपने दायित्वों से दूर नजर आए। रिपोर्ट के अनुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और पीडी डीआरडीए ने एक भी विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया, जबकि प्रत्येक को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.