आरा, मार्च 19 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के समय पर नहीं खुलने की शिकायतों के बीच गुरुवार को सीएचसी बिहिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने दो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच किया गया। इस दौरान छह केंद्रों में से पांच स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह बंद पाए गए, जबकि एक केंद्र खुला तो मिला, लेकिन वहां कई स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित थे। बताया जा रहा है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआंव, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरिया, स्वास्थ्य उपकेंद्र चकरही, विक्रमपुर, तियर तथा कमरियांव का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरिय...