उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव,संवाददाता। सिकंदरपुर सरोसी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करोवन में बीएसए को निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। विद्यालय में इन्वर्टर और बैटरी नहीं मिली। इसकी खरीद के लिए कोई अभिलेख भी संबंधित प्रधानाध्यापक उपलब्ध नहीं करा सकें। निरीक्षण के समय इंचार्ज शिक्षक अली मेहंदी के अलावा पूरा स्टॉफ स्कूल में मिला लेकिन अव्यवस्थाओं की भरमार रही। इन्वर्टर बैटरी की खरीद न होने के अलावा विद्यालय में आवारा पशु घूमते मिले। परिसर में गंदगी की भरमार रही तो निपुण तालिका अपूर्ण पाई गई। बीएसए शैलेश ने बताया कि इस तरह की स्थिति से स्पष्ट होता है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने पदीय दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरत रहे हैं। यह भी पढ़ें- बीएसए ने तीन प्रधानाध्यापकों समेत छह का वेतन रोका बताया कि इन कमियों पर इंचा...