प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट परिसर में बने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 38 पटल सहायक और कर्मचारी नहीं मिले। जिलाधिकारी ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अफसरों को निर्देश दिया कि उचित उत्तर न मिलने पर सभी का एक दिन का वेतन काटा जाए। डीएम ने सभी एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि अपने कार्यालयों में निरीक्षण करें और कार्मिकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर व सभी कक्षों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था और पत्रावलियों के रखरखाव को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रावलियों का रख रखाव सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर पत्रावलियों को आसानी से निकाला जा सके। जिलाधिकारी ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.