निरीक्षण में दो डॉक्टर मिले अनुपस्थित
दरभंगा, मई 14 -- दरभंगा। डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को मेडिसिन वार्ड और नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिसिन वार्ड में सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुधांशु कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। वहीं नशा मुक्ति केंद्र में डॉ. प्रकाश झा और काउंसलर मनोज कुमार चौधरी भी अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं मिले। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिसिन विभागाध्यक्ष को डॉ. सुधांशु कुमार से जवाब तलब करने की कहा गया है। वहीं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर नशा मुक्ति केंद्र में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक और काउंसलर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार का निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.