प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- गोशालाओं का निरीक्षण करने निकले एसडीएम, बीडीओ को केयर टेकर सर्दी से कांपते मिले तो उनको कम्बल दिया। गोशालाओं को निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार को दोपहर एसडीएम वाचस्पति सिंह, बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव कुंडा इलाके के गोशाला की जांच करने निकले। गोतनी, पुरनेमऊ, बेती और जमेठी गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गोतनी में नंदी के रहने के लिए अलग व्यवस्था मिली, मवेशियों के रखने के स्थान पर खड़ंजा कार्य होता मिला। गोशाला के केयर टेकर सर्दी में कांपते मिले तो चारों गोशालाओं के दस केयर टेकरों को बीडीओ और एसडीएम ने कंबल वितरित किए। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने मवेशियों के खाने पीने, सर्दी से बचाव आदि की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.