बिजनौर, सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक एवं जनपद के नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने मंगलवार को विकासखंड हल्दौर की ग्राम पंचायत शरीफपुर में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने ओवरहेड वॉटर टैंक, पंप रूम एवं स्थापित सोलर पैनल सहित योजना से संबंधित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति एवं संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नोडल अधिकारी ने ओवरहेड वॉटर टैंक तक जाने वाली सीढ़ी के ऊपर जाल लगाने के निर्देश दिए, ताकि टैंक के निरीक्षण एवं आवश्यक रखरखाव के कार्य सुगमता से किए जा सकें। उन्होंने टैंक परिसर में लगाए गए सोलर पैनल तथा पंप रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निर्मित ओवरहेड वॉटर टैंक की अ...