हाथरस, मार्च 30 -- मुख्य विकास अधिकारी लगातारन कार्यालयों का औचक निरीक्षण करके वहां की हकीकत पता कर रहे हैं। सोमवार को सीडीओ ने विकास भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ को 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने दिन का वेतन-मानदेय काटे जाने का फरमान जारी कर दिया।सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे सीडीओ पी एन दीक्षित ने कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ दिनेश कुमार, संख्या सहायक,पवन मिश्रा,वरिष्ठ सहायक, हेमन्त शर्मा,एपीओ,अश्वनी उपाध्याय अनुपस्थित मिले। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में राहुल प्रताप सिंह, एडीएओ,नरेशपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक,शिवराज सिंह, वरिष्ठ सहायक,प्रियंका शर्मा, कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन कार्यालय में सन्दीप, डाटा एंट्री आपरेटर अनुपस्थि...