आरा, मार्च 6 -- आरा,हिप्र.। डीईओ मानवेंद्र कुमार राय की ओर से स्कूल के निरीक्षण के दौरान गायब पाये जाने पर चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईओ ने बीते 28 फरवरी को शाहपुर के मध्य विद्यालय बिलौटी का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल में दस शिक्षकों में से चार शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर अनुपस्थित पाये गये। शिक्षक अमर कुमार, धरीक्षण कुमार, निलोफर परवीन, शशिकला व पूजा कुमारी का पाठ टीका अपडेट नहीं पाया गया जो कार्य के प्रति लापरवाही है। शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर प्रमाणित नहीं पाया गया। गत माह के आकस्मिक अवकाश रजिस्टर के कॉलम खाली पाया गया। मध्याह्न भोजन के चखना पंजी 26 फरवरी तक ही अपडेट मिला। निरीक्षण के दौरान रोकड़ रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। डीईओ ने निर्देश दिया है कि सभी शिक्षक विद्यालय प्रधान के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण देंगे।...