हाथरस, अप्रैल 23 -- बेसिक स्कूलों में वितरित होने वाले एमडीएम व दूध आदि की जमीनी हकीकत सीडीओ के स्तर से पता कराई जा रही है। सीडीओ के निर्देश पर बुधवार को जनपद के 24 अधिकारियों ने 111 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें जहां 13 स्कूल ऐसे रहे,जहां दूध वितरित नहीं कराया गया। तो वहीं तीन विद्यालयों में एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिली। मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने बुधवार को जनपद के 24 अधिकारियों की ड्यूटी एमडीएम व दूध वितरण की हकीकत पता करने के लिए लगाई गई। अधिकारियों ने कुल 111 विद्यालयों का निरीक्षण करके वहां एमडीएम व दूध वितरण की स्थिति देखी। यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत नामांकन पर ही मिलेगा बीईओ को वेतन : डीएम निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय नगला बैनी संचालित होते हुए नहीं मिला। तो वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय उधैना सुबह दस बजे बंद मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.