पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण के दौरान प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा अव्यवस्थाएं देखकर सख्त नजर आईं। ब्लड बैंक के पास नाली में गंदगी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन खड़े मिलने पर भी प्राचार्या ने आपत्ति जताई। उन्होंने सुरक्षा गार्ड को सख्त निर्देश दिए कि कैंपस में अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और आगे से ऐसे वाहन परिसर में न खड़े होने दिए जाएं। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, विकास की योजना पर जोर इसके अलावा प्राचार्या ने मेडिकल कॉलेज परि...