शाहजहांपुर, मार्च 12 -- बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के निरीक्षण पर निकले भावलखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी को कई विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित मिले। बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान बीईओ के पहुंचने से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय ददिउरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसंडा, कंपोजिट विद्यालय बसुलिया और प्राथमिक विद्यालय बिलरिया की जांच की गई। इस दौरान कई विद्यालयों में सहायक अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षामित्र बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक कविता रानी दो दिन से अनुपस्थित मिलीं, जबकि अनुदेशक रुचि वर्मा, सादिया समीम, सावित्री देवी और शिक्षामित्र रीता देवी व कविता भी विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। कुछ विद्यालयों में प्रार्थना तक शुरू नहीं हुई थी। इस पर बीईओ ने स्वयं बच्चों को एकत्र क...