कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सीएमएस के अवकाश पर होने के चलते सीएमएस का कार्यभार संभाल रहे डॉ.जयविजय तिवारी ने सुबह सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि वितरण कक्ष समेत तीन कक्षों में ताला पड़ा मिला। इस पर उन्होंने संबंधित को कारणबताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रतिदिन अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं और भी ज्यादा बेहतर हो सकें। बुधवार की सुबह करीब सवा आठ बजे प्रभारी सीएमएस डॉ.जयविजय तिवारी ने इमरजेंसी वार्ड से सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने बताया कि अन्य सभी जगह व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले, लेकिन औषधि वितरण कक्ष, आयुष्मान कक्ष, स्टोर रूम और एक्स-रे कक्ष में ताला लगा मिला। इस पर उन्होंने संबंधितों को कारण बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.