महोबा, फरवरी 14 -- बेलाताल,संवाददाता। उपजिलाधिकारी ने मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सफाई व्यवस्था चौपट मिलने सहित अन्य अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बात कर जानकारी हासिल की। निर्देश दिए कि खामियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। चरखारी उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने शनिवार को मंडी का निरीक्षण किया। बता दे कि पिछले दिनों बुंदेलखंड किसान यूनियन ने मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। एसडीएम के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था चौपट मिली। जिस पर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि मंडी के बाहर कुछ बिचौलिया गल्ला खरीद का कार्य करते हैं। जिससे किसानों का शोषण हो रहा है और राजस्व की भी चोरी की जा रही है। ऐसे दुकानदार...