हाथरस, मई 3 -- हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रॉय द्वारा रविवार को सादादाबाद क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचा गांव और जैतई में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश दिए।

ऊंचा गांव का निरीक्षण सीएमओ डॉ. राजीव रॉय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचा गांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुमित चौहान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजीव कुमार गर्ग, फार्मासिस्ट एवं रेनू स्वीपर/चौकीदार उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल 16 मरीजो को दवा देकर उपचारित किया जा चुका था। जिसमें बुखार 1, सर्दी जुकाम 6, खुजली के 3 तथा 1 मरीज ब्लड प्रैसर व सुगर का था व अन्य रोगी आंखों में परेशानी दर्द आदि शामिल रहे। केन्द...