बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व जिला समन्वयकों द्वारा विद्यालय निरीक्षण के समय 93 सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक व शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए डॉ. विनीता सिंह ने ऐसे सभी 93 लोगों का निरीक्षण के दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह बीएसए द्वारा 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक किए निरीक्षण में छह विद्यालय बंद मिले। बीएसए ने इन विद्यालय में तैनात समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि मझगवां के ढाका, आलमपुर जाफराबाद के नवीनगर, भोजीपुरा के रायपुर, रामनगर के शाबाजपुर, शेरगढ़ के बसुधरन द्वितीय व गिरधापुर निरीक्षण के दिन बंद मिले। ऐसे में इन विद्यालयों में तैनात सभी स्टाफ का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.