दरभंगा, नवम्बर 29 -- लहेरियासराय। नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय स्थित प्रशाखाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त ने सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन काट दिया है। स्पष्टीकरण के संदर्भ में जवाब देने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गयी है। अनुपस्थित कर्मियों में वाहन प्रशाखा से तीन, राजस्व प्रशाखा से दो, कंप्यूटर प्रशाखा के दो, एनयूएलएम के एक, जन्म-मृत्य प्रशाखा के एक, सामाजिक सुरक्षा के दो, लेखा प्रशाखा के एक, जन कार्य के दो, राजेंद्र भवन के तीन, प्रधानमंत्री आवास प्रशाखा के तीन, स्वास्थ्य प्रशाखा के एक, उप महापौर के कार्यालय प्रकोष्ठ के दो और पार्षद कक्ष के एक कर्मी हैं। नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को नगर निगम स्थित सभी प्रशाखाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.