जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा काको प्रखंड के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर डैढसैया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थित की जांच की गई। निरीक्षण मे चिकित्सक अनुपस्थित पाये गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, डैढसैया मे दवा की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया, जिसके लिए संतोष व्यक्त किया। जिला पदाधिकारी द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, एरकी का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने चिकित्सक एवं कर्मियों की उपस्थित, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मियों को नियमित रूप से ससमय आने का निर्देश दिया। साथ ही सफा...