संवाददाता, जनवरी 28 -- यूपी के सीतापुर के डीएम का काफिला आज हादसे का शिकार हो गया। हादसे में डीएम समेत सभी लोग सुरक्षित रहे। केवल उनके गनर को कुछ चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि लहरपुर के अकबरपुर में बुधवार सुबह सीतापुर के डीएम औचक निरीक्षण को निकले थे। इसी दौरान उनके काफिले की कार आपस में टकरा गईं। आपस में हुई टक्कर से जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। वहीं, डीएम के गनर को मामूली चोट आई है। हादसे के समय जिलाधिकारी लहरपुर निरीक्षण पर जा रहे थे। मामले में मिली जानकारी के अनुासर सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर बुधवार को लहरपुर निरीक्षण पर जा रहे थे। वह लहरपुर- बिसवां मार्ग पर अकबरपुर के सूरजकुंड के पास पहुंचे ही थे तभी काफिले में आगे चल रहे गाड़ी के चालक ने मोड़ पर अचानक ब्रेक मार ...