लखनऊ, जनवरी 16 -- वित्त मंत्री सुरेशा खन्ना ने महापौर के साथ सुबह 7:15 बजे चार वार्डों की सफाई परखी लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर की सफाई व्यवस्था की हकीकत शुक्रवार सुबह उस समय सामने आ गई, जब वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल तड़के 7:15 बजे ही औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। सड़क पर बहता गंदा पानी, नालियों में जमा कीचड़ और जगह-जगह कचरे के ढेर देखकर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति बेहद खराब है और इसमें तत्काल, बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत है। वित्त मंत्री और महापौर ने जेसी बोस, लाल कुआं, विक्रमादित्य बाबू बनारसी दास और यदुनाथ सान्याल वार्ड का निरीक्षण किया। हर इलाके में हालात लगभग एक जैसे मिले। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा था, नालियां जाम थीं और कचरे के ढेर खुले पड़े थे। कई जगह तो ट्रांसफार्मर के पास ही कूड़ा जमा मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.