कटिहार, दिसम्बर 23 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र जिला खनन पदाधिकारी केशव राज एवं रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी द्वारा प्रखंड के विभिन्न खनन क्षेत्र वाले स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने रेत मुक्त नीति के बारे में जमीनी हकीकत को जाना। निरीक्षण राजस्व प्रभाग क्षेत्राधिकार के अंतर्गत स्थलों पर किया गया। जिला खनन पदाधिकारी ने रोशना थानाध्यक्ष के साथ बाबुपुर गांव में पहुंच कर खनन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान रेत मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को भी जप्त कर 106636 रुपया का जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही उक्त स्थानों पर ग्रामीणों से बात करके रेत की उपलब्धता और कीमतों के बारे में जानकारी जुटाई गई। पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि अवैध खनन करने वालों के बारे में खनन विभाग को जरूर जानकारी दे। निरीक्षण के दौरान खनन पदाधिकार...