निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सीएमओ ने तीन मरीजों के किए अल्ट्रासाउंड
हापुड़, जून 18 -- सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने गुरूवार दोपहर गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन मरीजों के अल्ट्रासाउंड भी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में व्यवस्थाओं को जांचा और निर्देशित किया। गुरूवार दोपहर सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने सभी वार्डों में व्यवस्था जांची। वह निरीक्षण करने के लिए अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंचे और पूरी जानकारी ली। उन्होंने तीन मरीजों के अल्ट्रासांउड भी किए। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था जांची और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि अस्पताल में रोज अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में बिना आई-कार्ड ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को लगाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.