किशनगंज, अप्रैल 15 -- टेढ़ागाछ। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विजय कुमार विश्वास के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अपनी टीम के साथ टेढ़ागाछ के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों-धाधर चौक और मटियारी बाजार-में औचक निरीक्षण की। इस दौरान उन दुकानों और संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई जहां घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग या भंडारण की सूचना मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी दी। विजय कुमार विश्वास ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.