निरीक्षण कर परखी कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था
हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई। अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश ने पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर हरदोई का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, हवालात, प्रवेश गेट आदि को चेक किया गया। मंगलवार दोपहर अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कचहरी पहुंचे। चप्पे चप्पे का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था जांची। ड्यूटीरत कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.