महोबा, अगस्त 10 -- खन्ना,संवाददाता। बरसात में पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। टीकाकरण अभियान गांव-गांव में चलाया जा रहा है नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर टीकाकरण अभियान की हकीकत को परखा है।सोमवार को नोडल अधिकारी डॉक्टर सोमप्रकाश तिवारी ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ0रंजन सिंह के साथ खन्ना पहुंचकर टीकाकरण अभियान की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि इन दिनों पशुओं में खुरपका, मुंहपका, गला घोंटू सहित अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सिरसीखुर्द, चिचारा सहित अन्य गोशालाओ का निरीक्षण किया। गोवंशो के लिए भूसा पानी के इंतजाम की हकीकत परखी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ0मनोज कुमार, पैराबेट कमलेश पाल, सेवाचरन, सत्येन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ़ रंजन सिंह ने जानकारी देते ह...