चंदौली, अप्रैल 16 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा कस्बे के मुस्लिम बस्ती और राजभर बस्ती में जाने वाली मार्ग पर सीवर पाइप बिछाने के लिए ग्राम सभा की ओर से सड़क खोदकर एक माह से छोड़ दिया गया है। जिस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मार्ग पर गंदा नाबदान का पानी भर जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को बीडीओ विजय सिंह के निर्देश पर सचिव ने मौका मुआयना किया। उन्होंने जल्द मार्ग मरम्मत कराकर रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया। जिससे शादी विवाह के दिनों में कोई समस्या न हो।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की ओर से एक माह पूर्व मुस्लिम और राजभर बस्ती में जाने वाली इंटर लॉकिंग मार्ग पर भूमिगत सीवर पाइप लगाए जाने को लेकर सड़क खोदी गई है। जगह जगह भस्सी और ईंट की टुकड़े गिरा दिया गया है। जबकि आगामी दिनों मुस्...