मेरठ, मई 16 -- मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में औद्योगिक क्षेत्र मोहकमपुर फेज-2 में उद्यमियों द्वारा उठाई गई जलभराव की समस्या के बाद कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के अधिकारी भी साथ रहे। अपर नगरायुक्त पंकज सिंह, एई महेश कुमार, जेई गोपाल शर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा, मेरठ मंडल महासचिव पंकज जैन, महानगर अध्यक्ष सतीश गर्ग एवं महासचिव राजीव गोयल, योगेंद्र गुप्ता निरीक्षण में शामिल रहे। इस दौरान निर्णय लिया कि क्षेत्र में अंदर की सड़क के दोनों ओर की नाली की चौड़ाई को बढ़ाना होगा। यह भी पढ़ें- गोरखनाथ थाने से हुमायूंपुर चौक से एनएन सिंह चौक तक सर्वे कर की मार्किंग नाली को दो जगह से आपस में जोड़ना होगा। दिल्ली रोड पर बड़े नाले में जह...