खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के चौथम प्रखंड के हरदिया पुनर्वास स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 96 का डीडीसी श्वेता भारती ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में मात्र 24 बच्चे ही उपस्थित थी। निरीक्षण के दौरान सेविका व सहायिका उपस्थित थी। जबकि केन्द्र पर बच्चें को दिए जाने वाले पोषाहार से संबंधित किसी भी प्रकार का चार्ट अथवा पोस्टर नहीं लगा हुआ था। वहीं केन्द्र पर बच्चों के लिए पोषाहार में रसिया बनाया जा रहा था। इधर डीडीसी ने केन्द्र पर कम बच्चे होने पर नाराजगी जताई। वहीं मेन्यू से जुड़े चार्ट अथवा पोस्टर नहीं रहने पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इधर डीडीसी के निरीक्षण के बाद आईसीडीएस डीपीओ ने आंगनबाडी़ केन्द्र के सेविका पूनम कुमारी पुनम से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष...