उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने शनिवार शाम एक निरीक्षक व दस दरोगा को इधर से उधर कर दिया है। जिसमें बेहटा मुजावर थाना में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना बांगरमऊ बनाया गया। इसके साथ ही पुलिस लाइन में तैनात दरोगाओं में अतुल कुमार वर्मा को सदर कोतवाली चौकी, अजय कुमार मिश्र को बेहटा मुजावर थाना, साधुशरण को अचलगंज थाना, अंसार हुसैन रिजवी को बांगरमऊ थाना, महताब सिंह को बारा सगवर थाना, शिव बहादुर राव को थाना बीघापुर, मोहम्मद आरिफ को कोतवाली सदर, रमेश सिंह सेंगर को थाना पुरवा, विद्या सागर शुक्ल को थाना गंगाघाट और अंजनी कुमार सिंह को अचलगंज थाना से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...