बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना मटौंध में तैनात उपनिरीक्षक इंदल यादव के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्य क्षेत्र में आने वाली नवीन चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, एएसपी मेविस टॉक व प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम आदि मौजूद रहे। निरीक्षक इंदल यादव मूल रुप से आजमगढ़ के रहने वाले है। वर्ष 1996 में जनपद एटा से उत्तर-प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...