बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय योजना नुसार दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न हो गया। बाहर से आये निरीक्षक दल ने दोनों दिन विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आय-व्यय एवं भौतिक संसाधनों एवं सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब-कुछ ठीक मिला। प्रथम दिवस मां सरस्वती की वंदना के साथ निरीक्षण शुरू हुआ। निरीक्षक दल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर वंदना की। धानाचार्य सुशील कुमार ने निरीक्षक दल का परिचय कराया। निरीक्षक दल के प्रमुख सरस्वती शिशु मंदिर, सिंजई (शाहजहांपुर) के प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा ने बोध कथा के माध्यम से बच्चों को बताया कि यदि भगवान में सच्ची आस्था हो तो भगवान भी अपने भक्त की रक्षा अवश्य करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.