गाजीपुर, मार्च 27 -- गाजीपुर। एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने शुक्रवार को कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया। बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर ये तबादला किया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार पांडे को प्रभारी निरीक्षक सादात से प्रभारी निरीक्षक भुरकुड़ा बनाया गया। इंस्पेक्टर पन्ने लाल यादव को शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी से प्रभारी निरीक्षक सादात बनाया गया। भुरकुड़ा कोतवाल रहे श्याम जी यादव को आइजीआरएस, शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया। निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप को प्रभारी मोहम्मदाबाद बनाया गया तो इंस्पेक्टर राजेश कुमार क सैदपुर थाने की कमान सौंपी गई। उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक को थानाध्यक्ष नोनहरा से थानाध्यक्ष करंडा बनाया गया। उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी चुनाव से थाना अध्यक्ष रामपुर माझा, उप निरीक्षक विवेक कुमार तिवार...