बलरामपुर, जुलाई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में निरीक्षक पद पर तैनात रहे अशोक कुमार सिंह के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस लाइन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने उन्हें रैंक प्रतीक लगाकर पदोन्नति की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अशोक कुमार सिंह को यह पदोन्नति उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण व उत्कृष्ट सेवाओं का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वह अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता व कार्यकुशलता के बल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा और सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। यह भी पढ़ें- पीसीएस से आईएएस के बाद पीपीएस से आईपीएस बने अफसरों की लिस्ट जारी, 28 को मिला प्रमोशन समारोह क...