सुल्तानपुर, जून 7 -- सुलतानपुर। कानून व्यवस्था को चुस्तदुरूस्त करने के लिए एसपी चारु निगम ने चार पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। अखण्डनगर थाना क्षेत्र में अपराध निरीक्षक रुण द्विवेदी को मीडिया सेल प्रभारी बनाया है। वहीं पुलिस लाइन में कार्यरत दरोगा अशोक कुमार वर्मा को शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज, महिला सिपाही कल्पना चौरसिया को बल्दीराय से जयसिंहपुर, सिपाही धर्मेन्द्र प्रसाद को अभियोजन कार्यालय से जेल सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- 3 थानों में नये अध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर भी बदले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...